Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कारोबारी को नौकरानी रखना पड़ा महंगा, गंवाये लाखों
  • देहरादून

कारोबारी को नौकरानी रखना पड़ा महंगा, गंवाये लाखों

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
default featured image

देहरादून। कारोबारी को नौकरानी भेजने के बाद ब्लैकमेलिंग की गई। रकम नहीं दी तो उन पर नौकरानियों की तरफ से ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करा दिया गया। आरोप है कि बाद में केस निपटाने के लिए उनसे 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। तब भी केस नहीं निपटा। पीड़ित कारोबारी ने इसे लेकर डालनवाला थाने में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पट्रोल पंप कारोबारी अमरजीत सिंह सेठी ने डालनवाला थाने में तहरीर दी। कहा कि वह और उनकी पत्नी बुजुर्ग हैं। कई बीमारियों से ग्रसित हैं। घर में उड़ीसा की नौकरानी रखी हुई थी। वर्ष 2013-14 में वह अपने घर गई। वापस बुलाया तो कहा कि वह प्रिया इंटरप्राइजेज के जरिए बुलाते हैं तो तभी आएगी। नहीं तो आने से मना कर दिया। पीड़ित ने प्रिया इंटरप्राइजेज के संचालक तबरेज खान निवासी मलगो, भरनो, गुमला, झारखंड से संपर्क किया। उसने पीड़ित के यहां अलग-अलग समय पर दो नौकरानियां भेज दीं। वह कुछ समय तक वह रहीं। आरोप है कि इसके बाद तबरेज रकम की मांग करने लगा। पीड़ित ने कंपनी का पूरा भुगतान कर 13 नवंबर 2017 को नौकरानियों को हटा दिया। आरोप है कि इसके बाद तीस लाख रुपये मांगे गए। उन्होंने नहीं दिए तो आरोपी गैंग ने उनके और बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद केस खत्म करने के लिए उपेंद्र शर्मा निवासी अमनपुरी, नागलोई, नई दिल्ली का नंबर देकर संपर्क करने को कहा। उसने भी तीस लाख रुपये मांगे। आरोप केस निपटाने की बात कहकर उन्हें रुड़की स्थित होटल में बुलाया गया। वहां उपेंद्र के साथ चार महिलाएं थीं। आरोप है कि उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद केस खत्म करने के लिए 18 लाख रुपये और मांगे गए। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर दो मुख्य आरोपियों और पांच महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालिका के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Next: निर्माणाधीन घर से 1.87 लाख का सामान चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.