Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नहीं सुलझ पा रहा है यूपी के साथ बंटवारे का विवाद
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

नहीं सुलझ पा रहा है यूपी के साथ बंटवारे का विवाद

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

देहरादून। परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर यूपी ने जो तेजी बातचीत में दिखाई थी, अब आदेश करने में उतनी ही हीलाहवाली की जा रही है। पिछले साल 28 नवंबर को लखनऊ में तय फैसलों के अनुसार के यूपी को दो महीने के भीतर सिंचाई विभाग के भवन, जमीन हस्तांतरण और जलाशय व नहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति जारी करनी थी। आज पांच महीने बाद भी ये मामले जस के तस लटके हुए हैं।

यूपी के स्तर से हो रही हीलाहवाली पर राज्य के सिंचाई अफसरों ने सरकार को रिपोर्ट दे दी है। उनका कहना है कि यदि समय पर आदेश हो जाते तो उत्तराखंड नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकता था। सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर यूपी के साथ पिछले साल उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
इसमें बिंदूवार तय किया गया था कि एक तय समय पर आदेश जारी किए जाएंगे। पर ऐसा हो नहीं रहा है।

योगी के सामने रखेंगे महाराज उत्तराखंड का पक्ष: यूपी के अधिकारियों के रवैये की शिकायत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। राज्य के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार योगी आगामी तीन तारीख को उत्तराखंड आ रहे हैं। इन सब विषयों को उनके सामने प्रमुखता से रखा जाएगा। कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द इन सभी विषयों पर आदेश जारी हो जाएं।

उत्तराखंड को किया जाना है जमीन और भवनों का हस्तांतरण
यूएसनगर, चंपावत, हरिद्वार में सिंचाई विभाग की सैकड़ों बीघा दोनों राज्यों के बीच विवादित है। 28 नवंबर 2021 को लखनऊ में हुई बैठक में यूएसनगर, हरिद्वार, चंपावत की 379.385 हैक्टेयर के उत्तराखंड को देने पर सहमति बन गई थी। बाकी जमीनों के स्वामित्व के लिए दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण होना था। जमीन के साथ ही हरिद्वार, यूएसनगर, चंपावत के  348 भवनों का हस्तांतरण भी उत्तराखंड को होना था। अभी तक जमीन और भवनों का ही हस्तांतरण आदेश नहीं हो पाया है।

वाटर स्पोर्ट्स की उम्मीद भी लटकी
ऊधमसिंहनगर के नानकसागर में वाटर स्पोर्ट्स पर सहमति बनी थी। धौरा और बैगुल जलाशय में भी वाटर स्पोर्टस की सशर्त अनुमति दी जानी थी। इसी प्रकार पुरानी ऊपरी गंगा नगर में भी वाटर स्पोर्टस की अनुमति यूपी ने दे नी थी। जो कि अब तक नहीं दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनौती के दौर से गुजर रहा प्रिंटिंग कारोबार
Next: खेलो इंडिया : विवि खेलों के दूसरे दिन उत्तराखंड की लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदक

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.