Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अफीम खेती नष्ट कर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  • टिहरी

अफीम खेती नष्ट कर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
rns featured image new

नई टिहरी। थाना थत्युड़ पुलिस ने क्षेत्रार्न्गत मूंगलोड़ी गांव में नागटिब्बा ट्रैक पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती की खड़ी फसल को पूरी तरह से नष्ट करते हुये खेती करने वाले भूस्वामी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिरों की सूचना पर थत्यूड़ पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राम मुंगलोड़ी के नागटिब्बा ट्रैक पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के तहत खड़ी फसल को पूरी तरह से नष्ट करने का काम किया। जनपद टिहरी के थाना थत्यूड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मूंगलोड़ी में 0.020 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से उगाई जा रही 1.35 लाख लागत की अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया साथ ही भूस्वामी के ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। बीते दिवस पुलिस को अफीम की खेती की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मुंगलोड़ी गांव से तीन किमी की पैदल दूरी चलने के बाद नागटिब्बा ट्रैक के उस स्थान पर पहुंचे, जहां पर यह खेती की जा रही थी। मौके पर पहुंचे एसओ थत्युड़ मनीष नेगी ने टीम के साथ फसल को नष्ट करने के दौरान गांव के लोगो में प्रधान राहुल वैद्य के साथ ही पटवारी औंतड़ भीम दत्त उनियाल और पटवारी थत्युड़ गिरीश भट्ट को मौके पर बुलाया गया। भूलेख के आधार पर भूमि मुंगलोड़ी गांव के सीताराम पुत्र उत्तम सिंह के नाम होना बताया गया। जिसके आधार पर भूस्वामी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस भूस्वामी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस टीम में धर्मपाल सिंह, सिकंदर, प्यारे लाल, मीना आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रियों से मुधर व्यवहार बनाएं पुलिस कर्मी
Next: घर में सो रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला, घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.