Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घर में सो रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला, घायल
  • पौड़ी

घर में सो रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला, घायल

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। पहाड़ों में जंगलों में लग रही आग से अब वन्य-जीव संघर्ष को बढ़ावा मिल रहा है। जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के चलते गुलदार अब मानवीय बस्तियों के आस पास आने लगे हैं। वन्य जीव संघर्ष का ऐसा ही एक मामला नागदेव रेंज के कोट ब्लाक में सामने आया है। जहां घर में सो रहे युवक पर गुलवार ने हमला कर दिया। परिजनों के हो-हल्ला मचाने पर गुलदार भाग गया। गनीमत रही कि गुलदार के हमले से युवक की जान बच गई। हालांकि इस संघर्ष में युवक को चेहरे और सिर पर गुलदार के नाखूनों से घाव बन गये हैं। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरे में कैद करते हुए गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। नागदेव रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि कोट ब्लाक के छैतुड़ गांव में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे कमरे में सो रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। कमरे में युवक के साथ उसकी दादी भी सो रही थी। बताया जा रहा है कि गुलदार ने घर का दरवाजा खोलकर युवक पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में साहिल बिष्ट (16) पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट घायल हो गया। हमले में साहिल के सिर, आंख, कान, कंधे पर गुलदार के नाखून से घाव हो गए है। परिजनों द्वारा हो हल्ला किए जाने पर गुलदार भाग निकला। सुबह परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान रामतीर्थ बिष्ट, सरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह तड़ियाल आदि ने कहा कि घर के भीतर ही गुलदार के हमले से गांव में दहशत का माहौल बना है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। नागदेव रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि जंगलों में आग की घटनाओं के दिन-ब-दिन बढ़ने से वन्य-जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ने का जोखिम अधिक हो जाता है। कहा कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। गांव में गश्त भी बढ़ा दी गई है। कहा कि जरूरत पड़ी तो गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा भी लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अफीम खेती नष्ट कर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Next: हैती में गिरोह संघर्ष में 20 की मौत, हजारों विस्थापित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.