Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड एसटीएफ ने गुलदार की खाल के साथ किया एक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने गुलदार की खाल के साथ किया एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/04/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्य में बढ़ते वन्यजीव जन्तुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वन्यजीव तस्करों की गिरफ्तारी व धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में सीओ एसटीएफ डॉ0 पूर्णिमा गर्ग के द्वारा टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा बीती 20 अप्रैल को तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर डाम कोठी शंकर फार्म पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर दीनानाथ पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम रसफूडा राम्कोला थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल बरामद की गयी। जिसकी लम्बाई करीब 7 फीट व चौड़ाई करीब 4 फीट है। पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि बाघ का शिकार करीब 06 माह पूर्व सुरई रेंज खटीमा में फन्दा लगाकर किसी धारदार हथियार से किया गया है। चूंकि लैपर्ड (गुलदार) शैड्यूल एक श्रेणी का जानवर है इसलिए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है। उक्त मामले में आरक्षी गोविन्द सिंह बिष्ट व आरक्षी चन्द्रशेखर की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से सूचना मिल रही थी, जिस पर हमारी एक टीम लगातार काम कर रही थी, आज टीम द्वारा शातिर वन्य जीव तस्कर दीनानाथ को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। वर्ष 2021 में एसटीएफ द्वारा कुमायूँ में अलग-अलग मामलों में 8 बाघ की खालें बरामद की गयी थी।

एसटीएफ टीम
निरीक्षक एम.पी. सिंह
उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
का0 गोविन्द सिंह
का0 चन्द्रशेखर
का0 जगपाल सिंह
का0 प्रमोद रौतेला
का0 मनमोहन सिह
का0 महेन्द्र गिरी
का0 संजय कुमार
का0 सुरेन्द्र कनवाल

तराई केन्द्रीय वन प्रभाग टीम

रूप नारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी, पीपल पड़ाव रेंज
वन दरोगा कैलाश चन्द्र तिवारी, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग
वन दरोगा संदीप सोठा, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग
वन दरोगा दिनेश शाही, पीपल पड़ाव रेंज
वन आरक्षी सुरेन्द्र सिंह, वाईल्ड क्राईम कन्ट्रोल युनिट कुमाऊँ
आरक्षी चालक राहुल कनवाल, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूध के कैंटर की चपेट में आकार बाइक सवार की मौत
Next: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल की केंद्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, दो कार्यकर्ता भी किये निष्कासित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.