Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वीकेंड पर पर्यटकों की चहलकदमी
  • नैनीताल

वीकेंड पर पर्यटकों की चहलकदमी

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की आमद में इजाफा रहा। शनिवार सुबह से ही पर्यटकों का आनाजाना शुरू हो गया। इस दौरान नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों पर करीब 5 हजार सैलानी पहुंचे। हालांकि रविवार को भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार सुबह से ही नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। इस दौरान दोपहर तक नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब 5 हजार सैलानियों ने प्रवेश किया। इस दौरान पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार रविवार को भी बेहतर भीड़ रहने की संभावनाएं बनी हुई हैं। जबकि आने वाला वीकेंड लगातार अवकाश के चलते और बेहतर रहेगा। कारोबारियों के अनुसार 15 से 18 अप्रैल तक अवकाश है। ऐसे में पर्यटकों ने पूछताछ शुरू कर दी है। यही नहीं कई होटलों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जिससे बेहतर पर्यटन रहने की उम्मीद बनी हुई है।

भवाली-मुक्तेश्वर पहुंच रहे सैलानी:  नैनीताल के बाद अब जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों का रुझान बढ़ने लगा है। शनिवार को नैनीताल के अलावा भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़ व गागर क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सैलानियों ने पर्वतीय क्षेत्र के सौंदर्य का आनंद उठाया। आगामी समर सीजन के लिए भी पर्वतीय क्षेत्रों में भीड़ बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
नैनी झील में नौका विहार का लुत्फ उठाया:  नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार लुत्फ उठाया। इस दौरान शनिवार को शाम के समय माल रोड में खासी चहल-पहल रही। सैलानियों ने खरीदारी के साथ ही फोटोग्राफी कर लम्हों को यादगार बनाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार
Next: जसपुर में मवेशियों को बचाने में किशोरी झुलसी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.