Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें
  • उत्तरकाशी

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें

RNS INDIA NEWS 06/04/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। विधायक सुरेश चौहान व डीएम मयूर दीक्षित की मौजूदगी में जिला सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम कर क्षेत्र की समस्याओं व जन शिकायतों का निराकरण करने पर चर्चा की गई। विधायक चौहान ने जनसस्याओं को सामने रखते हुए कहा कि क्षेत्र में कई ऐसे पात्र लोग है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है। इसलिए क्षेत्र का सर्वे कर पात्रों का चिह्नीकरण किया जाय। डीएम ने जिला विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास स्वीकृत पात्रों एवं वेटिंग लिस्ट में दर्ज पात्रों की सूची विधायक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

विधायक चौहान ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वे समय पर तथा गुणवता के साथ पूर्ण किये जायें। उन्होंने डीएफओ से कहा कि क्षेत्र के कई सड़क मार्ग वन भूमि हस्तान्तरण न होने के कारण लटके पड़े हैं, इसलिए वन भूमि प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाया जाय ताकि सड़क निर्माण कार्य तेजी के साथ हो सके।
क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई की किल्लत से निपटने को अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर कृषि, उद्यान की नई तकनीकियों एवं योजनाओं की जानकारी देने को कहा। बैठक में एसपी पीके राय, डीएफओ पुनीत तोमर, सीएमओ डा. केएस चौहान आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौहरी रेंज की कुनाऊ बीट में नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप
Next: पोते-भतीजी के साथ घर लौट रही महिला पर भालू ने किया का हमला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.