Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार बेचने के नाम पर 48 हजार रूपए ठगे
  • देहरादून

कार बेचने के नाम पर 48 हजार रूपए ठगे

RNS INDIA NEWS 06/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। फौजी बनकर कार बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 48 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजेश गुप्ता पुत्र सतपाल गुप्ता निवासी कृष्णानगर कॉलोनी ऋषिकेश ने पुलिस को तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फौजी ने कार बेचने की पोस्ट डाली थी। कार खरीदने का मन बनाया तो कथित फौजी से सोशल मीडिया पर ही संपर्क करते हुए मोबाइल पर बात होनी शुरू हो गई। सौदा तय होने पर कार की डिलीवरी करने से पहले ही फौजी बने साइबर अपराधी ने धीरे-धीरे करके अपने खाते में करीब 48 हजार रुपये जमा करा लिए। जब तय समय में कार की डिलीवरी नहीं मिली तो राजेश गुप्ता ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की। जिसके बाद से संबंधित ने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिन तक फोन नहीं उठने के बाद मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। जिसके बाद राजेश गुप्ता को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड का विकास करेंगे : उत्तराखंड सीएम
Next: नहर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.