Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों का कोविड के नाम पर बार्डर पर हो रहा उत्पीडऩ: प्रीतम सिंह
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों का कोविड के नाम पर बार्डर पर हो रहा उत्पीडऩ: प्रीतम सिंह

RNS INDIA NEWS 09/09/2020
preetam singh

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों के साथ बार्डर पर किये जा रहे बर्ताव पर अप्रसन्नता प्रकट करते हुए बाहर से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही में शिथिलता बरते जाने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत के माध्यम से जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य का मुख्य व्यवसाय पर्यटन है परन्तु राज्य सरकार की नीतियों के कारण जिस प्रकार राज्य की सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के साथ व्यवहार किया जा रहा है वह राज्य के पर्यटन व्यवसाय के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। प्रीतम सिंह ने प्रदेश के व्यवसायियों खासकर परिवहन एवं पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों को होने वाली दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि इन लोगों को लॉक डाउन के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मात्र चार माह तक चलने वाले व्यवसाय से इन लोगों के परिवार का सालभर का खर्च
चलता है। पर्यटन वाहन, रिवर रफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग, रिर्सोट आदि व्यवसाय से जुडे हुए लोगों के लिए आज रोजी-रोटी का भारी संकट खड़ा हो गया है। अब जबकि कोविड-19 अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा देशभर में आवागमन निर्वाध रूप से चालू हो चुका है ऐसे में केन्द्र की गाईड लाईन को दर किनार करते हुए राज्य की सीमाओं पर बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोविड के नाम पर तंग किया जा रहा है तथा जुर्माने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। जिसका सीधा प्रभाव राज्य के पर्यटन पर पड रहा है तथा राज्य की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर राज्य सरकार पर्यटकों को यातायात में छूट देने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर राज्य की सीमाओं पर पुलिस कर्मियों द्वारा जुर्माने के नाम पर पर्यटकों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि यदि सरकार ने एक सप्ताह के अन्दर राज्य की सीमाओं को केन्द्र की गाईड लाईन के अनुसार बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए नहीं खोला तथा सभी बार्डरों पर हो रहे भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी राज्य के बार्डरों पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के लिए कमरा देने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Next: जालसाजों की नजर से राम मंदिर भी नहीं बचा, राम मंदिर ट्रस्ट से जालसाजों ने निकाले लाखों रुपये

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.