Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जहर देकर पेड़ों को सुखाने वालों पर होगी कार्रवाई
  • नैनीताल

जहर देकर पेड़ों को सुखाने वालों पर होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/09/2020
rns featured image new

सूखे पेड़ काटने की इजाजत देने से पहले उसके सूखने के कारणों की जांच जरूर करें : डीएफओ
हल्द्वानी। पेड़ों को काटने के लिए जहर देकर सुखाने के मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले में प्रमुख वन संरक्षक ने सभी डीएफओ को आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि सूखे पेड़ काटने की इजाजत देने से पहले उसके सूखने के कारणों की जांच जरूर करें। वन विभाग से निजी जमीन पर उगे पेड़ों का काटने के लिए अनुमति लेना कठिन काम है। इसके लिए लोगों ने इसका दूसरा रास्ता निकाला है। इसमें लोग हरे पेड़ को जहर देकर या दूसरे तरीके से सुखा दे रहे हैं। वन विभाग से सूखे पेड़ काटने की अनुमति लेना आसान है। पेड़ों को सूखा कर काटने की अनुमति लेने के कई मामले भी वन विभाग के सामने आ चुके हैं। इसे वन अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मामले में पीसीसीएफ ने सभी डीएफओ को आदेश जारी किए हैं। इसमें सूखे पेड़ के आसपास की मिट्टी की जांच के साथ पेड़ की जांच करने को कहा है। इसके बाद ही पेड़ काटने की अनुमति दी जाए। दो तरीकों से सुखाए जा रहे पेड़ – पेड़ों की छाल छीलकर। – जड़ों में केमिकल डालकर।
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें पहले पेड़ को जहर देकर या दूसरे तरीके से सुखाया जा रहा है। इसके बाद उसकी कटान अनुमति ली जा रही है। इस मामले में डीएफओ से पेड़ सूखने के कारणों का पूरा पता करने के बाद ही काटने की इजाजत देने को कहा है। पेड़ सुखाया गया है तो अनुमति लेने वाले पर कार्रवाई को कहा गया है। – जयराज, प्रमुख वन संरक्षक, वन विभाग उत्तराखंड

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली के बिलों का नोटिस भेजने पर ग्रामीणों में आक्रोश, सौपा ज्ञापन
Next: फोन पर दिया पति ने तीन तलाक , मुकदमा दर्ज जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.