Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 30 और 31 मार्च को भी बैंकों में आम ग्राहकों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी
  • देहरादून

30 और 31 मार्च को भी बैंकों में आम ग्राहकों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। बैंकों के निजीकरण समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हालांकि हड़ताल के दूसरे दिन कुछ बैंकों के ताले खुले रहे, लेकिन कर्मचारियों ने लेनदेन से संबंधित कोई काम नहीं किया। बैंकों में लेन देन नहीं होने कारण एटीएम में दिन भर लंबी लाइनें लगी रही।

दो दिनों की हड़ताल के चलते पछुवादून में वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में 30 और 31 मार्च को भी बैंकों में ग्राहकों के लिए सेवा पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। हड़ताल में शामिल बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के सभी सरकारी लेन देन को 31 मार्च से पहले खातों में डालना पड़ता है। लिहाजा अंतिम दो दिनों से क्लोजिंग से संबंधित कामकाज की निपटाया जा सकता है। इससे आम ग्राहकों को माह के अंतिम दो दिनों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मियों का कहना है कि बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल करना जरूरी हो गया था। इसके साथ ही सरकार से बेड लोन की वसूली के लिए तंत्र विकसित करने और जमा पर ब्याज दर बढ़ाए जाने की मांग भी की जा रही है। जबकि ग्राहकों के लिए सर्विस चार्ज कम करने और पुरानी पेंशन योजना को लागू किए जाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई है। पीएनएबी ऑफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिराम नौटियाल ने बताया कि विकासनगर में राष्ट्रीयकृत बैंक संचालित होते हैं। प्रत्येक बैंक में हर दिन बड़ी मात्रा में लेनदेन होता है। दो दिन की हड़ताल से सभी बैंकों में चेक क्लीयरेंस समेत नगदी लेनदेन में डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम और डाकघर में भी लेनदेन ठप रहा। हालांकि मंगलवार शाम तक सभी एटीएम से नगदी निकासी हो रही थी। लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना है बुधवार से एटीएम में नगदी का संकट पैदा हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग के नलकूप पर पकड़ी बिजली चोरी
Next: 24.80 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.