Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फैक्ट्री में लगी आग, तीन करोड़ का नुकसान
  • ऊधम सिंह नगर

फैक्ट्री में लगी आग, तीन करोड़ का नुकसान

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
default featured image

रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक पैकिंग फैक्ट्री में आग लगने से वहां रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के मैनेजर ने तीन करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है।
वार्ड नंबर तीन स्थित जग्गा पैकिंग इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सुबह कर्मचारी श्यामलाल ने फैक्ट्री के भीतर से धुआं उठता देख तुरंत फैक्ट्री के मालिक और नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कांवल सिंह को घटना की जानकारी दी। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच ग्रामीण और फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास में लग गए। सूचना पर रुद्रपुर, सिडकुल और पंतनगर से तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बेकाबू होता देख मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आसपास की कंपनियों से प्राइवेट दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल में आग लगने से आग बुझाने में खासी परेशानियां आयीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की छह गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में मौजूद मशीनें और तैयार माल जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी।
फैक्ट्री के मैनेजर पवन उपाध्याय ने बताया की फैक्ट्री में मौजूद एक ट्रीटमेंट रिमाइंडर मशीन, एक इंस्पेक्शन मशीन सहित भारी मात्रा में केमिकल, तैयार माल आदि जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने आगजनी में करीब तीन करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति देगी यात्रियों को बेहतर सुविधा, बजट पास
Next: टैबलेट की राशि न मिलने से खफा छात्रों ने प्राचार्य को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.