Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक उमेश कुमार के निशाने पर आउटसोर्स एजेंसी, दून हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लगाया जहर देने का आरोप
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार के निशाने पर आउटसोर्स एजेंसी, दून हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लगाया जहर देने का आरोप

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

देहरादून।  हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने 29 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने का मुद्दा तलाश किया है। उमेश कुमार सरकार को घेरने के लिए सदन में बेरोजगारी और आउटसोर्स के जरिए नौकरी कर रहे युवाओं का किस तरह से शोषण हो रहा है, इसी मसले को उठाएंगे। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार इस मसले पर लगातार सोशल मीडिया पर अधिकारियों को नसीहत भी दे रहे हैं। उमेश शर्मा का कहना है कि उत्तराखंड के सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए जो भर्ती की जा रही है, उस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आउटसोर्स के नाम पर मैदान से लेकर पहाड़ तक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आउटसोर्स में नौकरियों के नाम पर उत्तर प्रदेश से कंपनियां उत्तराखंड आती हैं और आ रही है। ताज्जुब की बात ये है कि इस सब की जानकारी यहां के जनप्रतिनिधियों को है, लेकिन वे इस मुद्दे पर बात नहीं करता है।

उमेश शर्मा का कहना है कि उत्तराखंड बेरोजगारी के चक्कर में कम वेतन पर युवाओं को नौकरी तो देते हैं। इसके बाद उनके हक हकूकों पर ये कंपनियां डाका डाल रही है। आउटसोर्स से रखे गए कर्मचारियों का टीडीएस खा दिया जाता है, उनका ईपीएफ भी नहीं दिया जाता है। इसलिए युवा अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस करता है। उमेश शर्मा का कहना है कि इस बात की शिकायत उन्होंने खुद कई बार पुलिस अधिकारियों से की है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अगर ऐसा ही चला तो वो खुद एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

उमेश कुमार का आरोप है कि आउटसोर्स कम्पनियों को यहां के नेताओं ने बनाया है, जिसमें कई विभागों के निदेशक तक शामिल हैं। आउटसोर्स एजेंसी नौकरी के नाम पर युवाओं से मोटी-मोटी रकम लेती है। उमेश कुमार ने कहा कि वे इसको लेकर मुख्यमंत्री से सदन में आवाज उठाकर जांच की मांग करेंगे। उमेश कुमार ने एक और गंभीर मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि जब उनके ऊपर पूर्व सरकार ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था तो उस समय उन्हें आनन-फानन में देहरादून से रांची जेल भेजा गया था। उस वक्त उनको कुछ समस्या थी, इसलिए उन्हें व्हील चीयर पर दून अस्पताल लाया गया। दून हॉस्पिटल में उन्हें एक इंजेक्शन लगाया था, जिसको लेकर कहा गया था कि पेन किलर है और लंबे समय में उन्हें इससे राहत मिलेगी। लेकिन जैसे ही वह दिल्ली पहुंचे तो खून की उल्टियां शुरू हो गई थी। उनका कहना है कि वो इंजेक्शन नहीं बल्कि जहर था, लेकिन बाबा केदार की कृपा से उस जहर का असर नहीं हुआ और आज आप सबके सामने जीवित हूं और विधानसभा का सदस्य भी हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीटू से संबद्ध यूनियनें 28 और 29 को रहेंगे हड़ताल में
Next: अघोषित विद्युत कटौती करने पर रोष जताया

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.