Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गुलदस्ता लेकर हरदा के आवास पहुंचे सीएम धामी, शिष्टाचार भेंट कर पूछी कुशलक्षेम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गुलदस्ता लेकर हरदा के आवास पहुंचे सीएम धामी, शिष्टाचार भेंट कर पूछी कुशलक्षेम

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
31 (1)

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून के ओल्ड मसूरी रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरीश रावत से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछी। हालांकि, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के बीच यह मुलाकात औपचारिक थी ताकि प्रदेश में राजनीतिक सौहार्द बना रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री के रूप में धामी की दूसरी पारी के शपथ-ग्रहण समारोह में विपक्षी नेता नदारद दिखे थे। इसके पीछे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का तर्क था कि उनको समारोह में प्रोटोकॉल के तहत निमंत्रण न भेजकर आम नागरिक से तरह आमंत्रित किया गया था। जो सही नहीं था।  इसे लेकर हरीश रावत ने एक ट्वीट करके अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ऐसे अवसर पर विपक्ष के नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सम्मानपूर्वक बुलाया जाना चाहिए और उनको वहां जाना भी चाहिए, राजनीतिक सौहार्द की यह आवश्यकता है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण जिस तरीके से दिया गया था। वह उन्हें सही नहीं लगा, इसलिए उन्होंने इस समारोह में शिरकत करना सही नहीं समझा। ‘वहीं, इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के ओल्ड मसूरी रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरीश रावत से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछी। मैं भगवान बद्रीनाथ और बाबा केदार से उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वो निरंतर जनसेवा में लगे रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋतु के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
Next: सीटू से संबद्ध यूनियनें 28 और 29 को रहेंगे हड़ताल में

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.