Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्कूलों के माहौल को बेहतर बनाएं शिक्षक
  • हरिद्वार

स्कूलों के माहौल को बेहतर बनाएं शिक्षक

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

सरकारी स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार को शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त

रुड़की। रिलैक्सो फुटवियर और दो अन्य सामाजिक संस्थाओं की तरफ से खानपुर ब्लॉक के 45 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता सुधार के लिए चलाया जा रहा शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को समाप्त हो गया। समापन कार्यक्रम में सीईओ ने शिक्षकों से स्कूलों के माहौल में बदलाव लाने की उम्मीद जताई। रिलैक्सो फुटवियर की संस्था प्लान इंडिया द्वारा भुवनेश्वरी महिला आश्रम व ममता एचआईएमसी की मदद से खानपुर के सरकारी स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही पठन पाठन की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खानपुर के 45 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को ब्लू आर्ट फाउंडेशन की मदद से आनंदम पाठ्यचार्य, जीवन कौशल एवं अनुभवात्मक शिक्षण का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर इसी 21 मार्च से शुरू किया गया था। शनिवार को शिविर का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पिछड़े देहात क्षेत्र शिक्षा को प्रभावी और सरल बनाने में सामाजिक संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षक अपने स्कूलों में पठन, पाठन का बेहतर माहौल बनाएंगे। प्लान इंडिया के सीएसआर हेड गंभीर अग्रवाल ने खानपुर में सरकारी स्कूलों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम और अभी तक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रयोगधर्मी बनने की सलाह भी शिक्षकों को दी। देहरादून एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत व खानपुर की उप शिक्षाधिकारी दीप्ति यादव ने भी शिक्षण में सुधार पर अपने विचार व्यक्त किए। शिविर के आयासेजन में हरीश कुमार, सुनील डिमरी, अनिल धीमान, अनुपम, रबीन, राहुल चौधरी, रंजीत कैंत्यूरा, मनोज रावत, आदित्य कुमार, योगेंद्र प्रसाद, मीना रावत, रीना देवी, कपिल डंगवाल, वर्षा चौधरी, मोनिका, अभिषेक, मोहित, क्षितिज व नूपुर का भी काफी सहयोग रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छत के रास्ते घर में घुसा चोर लैपटॉप ले उड़ा
Next: ऋतु के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.