Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विवाहिता ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

विवाहिता ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

RNS INDIA NEWS 06/09/2020
default featured image

काशीपुर। ससुरालियों ने दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर दी। विवाहिता ने ससुर पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी 26 मार्च 2016 को यूपी के ठाकुरद्वारा निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति बलजिंदर, सास परमजीत कौर, ससुर जरनैल सिंह, ननद अमरजीत कौर व रविंद्र कौर दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग कर उसे प्रताडि़त करने लगे। 29 दिसंबर 2017 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। बेटा पैदा होने के बाद पति विदेश जाने की बात कहकर दहेज की रकम मांगने लगा। इस पर उसके परिजनों ने किसी तरह तीन लाख रुपये की व्यवस्था कर पति को दिये। इसके बाद पति बहरीन चला गया। पति के विदेश जाने के बाद सास आये दिन उससे गाली-गलौज करने लगी। ससुर भी उस पर गलत नजर रखने लगा और कई बार कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। नवंबर 2019 को जब पति विदेश से वापस आया तो उसने पति को ससुर की हरकतों के बारे में बताया। इस पर पति ने मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। कुछ दिनों बाद उसका पति फिर विदेश चला गया। 22 फरवरी 2020 को वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसका ससुर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ धारा 498ए, 323,506,376, 511 व दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना पाजिटिव
Next: सिविल अस्पताल फिर शुरू होंगे आंखों के ऑपरेशन

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

निर्माण का मलवा सड़कों पर फेंका तो होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे
  • सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस
  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.