Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद
  • हरिद्वार

आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

रुड़की। सोलानीपुरम में लोगों की शिकायत पर आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने कुत्ते ले जाने का विरोध किया, जिसको लेकर कॉलोनी से लेकर कोतवाली तक हंगामा हो गया। कॉलोनीवासियों ने एक युवती पर बाहर से लोग बुलाकर अभद्रता और मारपीट कराने का आरोप लगाया है। सोलानीपुरम में गली में घूमने वाले कुत्तों ने कई लोगों को काटा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी। इसपर गुरुवार को नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर कॉलोनी पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुद को पशु प्रेमी बताने वाली एक युवती वहां आयी और कुत्तों को ले जाने का विरोध करने लगी। आरोप है कि युवती के कहने पर बाहर से आए एक युवक ने कॉलोनी की महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की। जिसको लेकर कॉलोनी में हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में भी उनके बीच जमकर कहासुनी हुई। करीब एक घंटे तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी का कहना है कि गली में घूमने वाले कुत्ते रोज किसी न किसी को काट देते हैं। करीब बीस-पच्चीस लोगों ने आवार कुत्तों को पकड़ने की मांग को लेकर सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। वहां से आदेश आने के बाद निगम टीम कुत्तों को पकड़ने गई थी, लेकिन एक युवती ने विरोध किया और बाहर से लोग बुलाए। पूरी कॉलोनी के लोग ही केवल गली में घूमने वाले कुत्तों से परेशान है। कोतवाली में लगातार हंगामा और भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को बाहर किया। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धमकी देकर दो साल तक महिला से किया दुष्कर्म
Next: बस से गिरकर एलएलबी की छात्रा घायल, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.