Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बस से गिरकर एलएलबी की छात्रा घायल, केस दर्ज
  • देहरादून

बस से गिरकर एलएलबी की छात्रा घायल, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

देहरादून। बस से गिरकर एलएलबी की छात्रा घायल हो गई। छात्रा के पिता ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि, बस चालक के अचानक ब्रेक मारने और लापरवाही से बस चलाने के कारण बस में सवार छात्रा बस से नीचे गिरी है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि हादसे में घायल छात्रा के पिता मनीष शर्मा निवासी शक्ति नगर एक्सटेंशन दिल्ली ने तहरीर दी। उनकी बेटी वंदिता शर्मा दून स्थित इक्फाई यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वंदिता कॉलेज के ही सेलाकुई स्थित हॉस्टल में रहती है। 14 मार्च को वंदिता अपनी सहेली के साथ खरीदारी करने बाजार गई। हॉस्टल लौटने के लिए वंदिता और उसकी सहेली ने प्रेमनगर बाजार से सेलाकुई के लिए लोकल मिनी बस पकड़ी। रास्ते में एक मोड़ पर बस के चालक ने लापरवाही व तेजी से अचानक ब्रेक मार दिए। बस दरवाजा खुला हुआ था। अचानक झटका लगने से वंदिता खुले हुए दरवाजे से सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई। पहले प्रेमनगर हॉस्पिटल ले जाया गया, इसके बाद सीएमआई में उपचार चला। अब दिल्ली उपचार चल रहा है। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद
Next: बंद कमरे के अंदर मिला सप्लायर का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.