Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • होली के दिन हुई हत्या, 2 नेपाली युवक गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़

होली के दिन हुई हत्या, 2 नेपाली युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
default featured image

पिथौरागढ़। होली पर्व के दिन सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में होली खेल रहे युवक की हत्या का मामला भी सामने आया। मृतक व्यक्ति नेपाल का निवासी है और जिले में मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने हत्या के मामले में दो नेपाल नागरिक को गिरफ्तार किया है।

बीते शनिवार थाना जाजरदेवल में एक व्यक्ति पिथौरागढ़-धारचूला रोड में नैनीपातल के पास पहाड़ी से गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक का रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक ने उक्त को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र लुहार पुत्र श्री उदय लुहार निवासी बेतड़ी नेपाल के रुप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इसी दौरान मृतक के भाई भरत लुहार ने तहरीर देकर ललित लोहार पुत्र गंगा राम (2) तथा अर्जुन लुहार पुत्र गंगा राम निवासीगण न्यायदेव वार्ड 3 महाकानी अंचल बेतड़ी (नेपाल), हाल पंडा थाना जाजरदेवल के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। मृतक के भाई का कहना था कि नैनीपातल के पास पहाड़ी में होली खेलते दौरान दोनों ने मिलकर उसके भाई राजेंद्र लुहार को पत्थरों से मारकर नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। वही कानून की डर से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सम्भावित स्थानों में तलाश किया लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने दोनों आरोपियों को पण्डा बाईपास से आगे मानस एकेडमी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उनि. मनोज पाण्डे, का. नैन सिंह, सुरेन्द्र मनराल, अब्दुल खालिद शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल: लोगों के घरों में निकल रहा पानी, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
Next: स्कूल प्रभारी अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.