Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • डंडे से वार कर नदी में गिराया, फिर उतारा मौत के घाट, नौ गिरफ्तार
  • हिमाचल प्रदेश

डंडे से वार कर नदी में गिराया, फिर उतारा मौत के घाट, नौ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
default featured image

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में होली वाले दिन दो परिवारों में विवाद पैदा हो गया, जिसके बाद एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। व्यक्ति के सिर पर डंडे से वार कर ब्यास नदी में गिराया गया, फिर पत्थर मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। राजकुमार (50) निवासी मकान नंबर 03/01/12 रामनगर मंडी के रूप में मृतक की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि होली वाले दिन दोपहर बाद राजकुमार ने पहले दूसरे परिवार के सदस्य पर लोहे की रॉड से वार किया और भाग गया। दूसरे पक्ष के सदस्यों ने राजकुमार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागते हुए नदी किनारे पहुंच गया।

यहां से आगे भागने की कोई गुंजाइश नहीं थी। इसी बीच पीछे से एक व्यक्ति ने राजकुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया और वह नदी में गिर गया। मारपीट का सिलसिला यही नहीं रुका। दूसरे पक्ष के लोगों ने नदी में गिरने के बाद राजकुमार पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को खंगालने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रामनगर मंडी, बल्ह और हमीरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के संबंध पहले से ही सही नहीं थे। आए दिन जमीन विवाद को लेकर आपस में झगड़े होते थे। इससे पहले भी दोनों परिवारों पर मामले दर्ज हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के किशोर की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत, मां की भी हुई मौत, पिता गंभीर घायल
Next: हिमाचल: लोगों के घरों में निकल रहा पानी, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.