Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा में लापता युवक की एसडीआरएफ ने की तलाश
  • देहरादून

गंगा में लापता युवक की एसडीआरएफ ने की तलाश

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनीकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में शनिवार देर शाम बीच गंगा में राफ्ट पलटने के दौरान चार पर्यटक बह गए। इनमें से दो पर्यटकों को राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। जबकि एक पर्यटक ने खुद ही तैर कर अपनी जान बचाई। एक पर्यटक गंगा के तेज बहाव में लापता हो गया। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने लापता पर्यटक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर दूसरे दिन भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि शनिवार को दिल्ली से 9 पर्यटक मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने राफ्टिंग करने का मन बनाया। इसके बाद सभी पर्यटक शिवपुरी पहुंचे। दो पर्यटक शिवपुरी में ही रुके और 7 पर्यटक राफ्टिंग करने के लिए चले गए। राफ्टिंग के दौरान शिवपुरी और रामझूला के बीच गोल्फ कोर्स रैपिड के पास अचानक राफ्ट पलट गई। घटना में चार पर्यटक राफ्ट से छिटककर गंगा में बहने लगे। पर्यटकों में शामिल वजाहत और गौरव रस्सी पकड़कर राफ्ट में चढ़ गए। पंकज ने तैराकी कर कुछ दूरी पर एक चट्टान को पकड़ कर अपनी जान बचाई। लेकिन अंकित मुखर्जी (25) पुत्र आरोप मुखर्जी निवासी 5 सूर्य सारणी, बैरकपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल देखते ही देखते गंगा की लहरों के बीच आंखों से ओझल हो गया। रविवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने अंकित की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया। सूचना मिलने पर परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए हैं।
हरिद्वार में मिला पंकज का शव :  चीला शक्तिनहर में बहे दूसरे युवक का शव रविवार को हरिद्वार पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पंकज (25) पुत्र अनूप सिंह सेक्टर 16, बी द्वारिका, बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली का शव ज्वालापुर में पुलिस ने गंगा से बरामद कर लिया है। बताया की बीते सोमवार को पंकज और प्रमोद चीला शक्तिनगर में बह गए थे। तब से एसडीआरएफ और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। प्रमोद का शव पहले ही चीला पावर हाउस से बरामद किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाली शादी के दृश्यों को गीत के जरिए दर्शाया
Next: गदरपुर एसएसपी ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.