Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • फूल संग्रान (फूलदेई) का त्योहार आज
  • चमोली

फूल संग्रान (फूलदेई) का त्योहार आज

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

चमोली। चैत्र माह की संक्राति को मनाया जाने वाला त्योहार फूल संग्रान (फूलदेई) का त्योहार सोमवार (आज) को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर बच्चे फूलों को घरों की देहरी पर सजाते हैं। माना जाता है कि फूलों के रंगों जैसे घर में पूरे वर्ष सुख संपदा और हर्ष के रंग रहते हैं। इस दौरान बच्चे टोकरी में फूलों को लेकर पूरे गांव में घूमते हैं। और हर किसी की चौखट पर फूलों को रखकर फूलदेई का त्योहार मनाते हैं। कनखुल गांव के भगवान कंडवाल बताते हैं फूलदेई को लेकर बच्चों में उत्साह है। हालांकि वार्षिक परीक्षाओं के चलते बच्चे व्यस्त हैं। बावजूद बच्चे फूलदेई की तैयारियों में जुटे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल के अनुसार फूलदेई सनातन धर्म की परंपरा है। बसंत ऋतु में खिलने वाले खासतौर पर फ्योंली के फूलों का इस त्योहार में महत्व होता है। वहीं बुरांश सहित अन्य रंग बिरंगे फूलों से भी देहरी सजती है।
पारंपरिक गीत हो रहे हैं लुप्त:  गांवों से पलायन और बढ़ते शहरीकरण में फूलदेई तो मनाई जा रही है। लेकिन इससे जुड़ी कई परंपराएं लुप्त भी हो रही हैं। फूलदेई पर जहां बच्चे टोकरी को मिट्टी से लिपाई कर उस पर चूने से सजाकर आकर्षक बनाते थे। वहीं देहरी पर फूल छोड़ने पर फूल फूल माई दाल चौल…. जैसे लोक और पारंपरिक गीतों को भी गुनगुनाते थे। लोक कलाकार जितेंद्र कुमार के अनुसार इन परंपराओं को जागरूकता के माध्यम से ही बचाया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 मार्च
Next: नैनीताल में आज चलेगा प्राधिकरण का डंडा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.