Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एक साल पहले हुई हत्या का खुलासा, जीजा-साला गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

एक साल पहले हुई हत्या का खुलासा, जीजा-साला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार कर डीएनए रिपोर्ट के आधार पर एक पहले हुई किशोर की हत्या के मामले का खुलासा किया है। किशोर का शव खटीमा के जंगल में लड़की के वेशभूषा में मिला था। पुलिस के मुताबिक किशोर की हत्या तकिए से मुंह दबाकर की गई थी। भूरारानी निवासी बिंदू देवी ने 24 मार्च 2021 को घर से 16 वर्षीय बेटे रणजीत सिंह उर्फ लड्डू के लापता होने के बाद 28 मार्च को कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 29 मार्च को खटीमा के जंगलों में लडडू का शव लड़की की वेशभूषा में पुलिस ने होली वाले दिन बरामद किया था। परिजनों ने शव की शिनाख्त के दौरान बेटा नहीं होने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने मां और पिता सहित मृतक के डीएनए सैंपल लेकर जांच को भेज दिए थे। शव का दाह संस्कार कर दिया था। फरवरी 2022 में डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद जब डीएनए से मृतक उनका ही पुत्र होने की पुष्टि हो गई। इस पर पुलिस-एसओजी ने हत्या की दिशा में जांच शुरू कर दी थी। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने रुस्तमपुर रम्पुरा बुजुर्ग खजुरिया रामपुर यूपी निवासी गुरजंत सिंह नाम के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने समलैगिंक युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि कर दी। आरोपी युवक का आरोप था कि मृतक ने फोन कॉल के माध्यम से लड़की बनकर उसे धोखा दिया था और 24 मार्च लापता होने वाले दिन ही उससे शादी कर ली थी। सुहागरात के दिन पता चला कि वह लड़की नहीं, लड़का है। इसके बाद उसने अपने जीजा मझौला थाना न्यूरिया पीलीभीत निवासी साहब सिंह उर्फ सब्बी के साथ मिलकर ताकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर शव बाइक पर रखकर खटीमा जंगल में फेंक दिया था। पुलिस-एसओजी ने हत्या के आरोप में गुरजंत सिंह और साहब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीओ अभय सिंह ने बताया कि 2021 मार्च में गुमशुदगी की रिपोर्ट और फरवरी में डीएनए रिपोर्ट आने के जब मृतक किशोर की पुष्टि होने के बाद मामले की एक बार फिर पुन: जांच करवाई गई। इसमें कोतवाली पुलिस और एसओजी ने एक बार फिर हर एंगल पर जांच और खटीमा घटनास्थल से सुरक्षित सबूतों की पड़ताल की तो हत्या का मामला सामने आया था। सर्विलांस के माध्यम से हत्या के मामले में जीजा-साले का नाम सामने आया। हत्यारोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो नाबालिगों ने किया आठ साल के मासूम से कुकर्म
Next: धौलछीना निवासी रेस्टोरेंट स्वामी व टैक्सी चालक देवेंद्र बिष्ट हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.