Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लालकुआं में ग्रामीण ने अवर अभियंता से की मारपीट
  • नैनीताल

लालकुआं में ग्रामीण ने अवर अभियंता से की मारपीट

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। बिजली बिल ठीक कराने आए एक ग्रामीण ने अवर अभियंता से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने ग्रामीण के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विद्युत उपखंड कार्यालय लालकुआं में बैठे अवर अभियंता इंतजार अली के पास बिन्दुखत्ता निवासी महेश चंद सुयाल बिजली बिल सही कराने पहुंचे। इस दौरान कंप्यूटर में बिल देखते समय उसकी अवर अभियंता से नोकझोंक हो गई। इस दौरान महेश ने अवर अभियंता की पिटाई लगा दी। मौके पर मौजूद मीटर रीडर वह अन्य विद्युत कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने कोतवाली में मामले की तहरीर देते हुए केस दर्ज कराने की मांग की। इस कोतवाली पुलिस ने आरोपी महेश चंद्र सुयाल पुत्र गणेश दत्त इंदिरा नगर 2 बिंदुखत्ता के खिलाफ आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि ड्यूटी के दौरान विद्युत कर्मी से अभद्रता व मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से पेश आएगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलदीप हत्या में चार के खिलाफ मुकदमा
Next: कंधार हाईजैक में शामिल आतंकी कराची में ढेर, घर में घुसकर की गई हत्या

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.