Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कंधार हाईजैक में शामिल आतंकी कराची में ढेर, घर में घुसकर की गई हत्या
  • अंतरराष्ट्रीय

कंधार हाईजैक में शामिल आतंकी कराची में ढेर, घर में घुसकर की गई हत्या

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। साल 1999 में एयर इंडिया का विमान आईसी-814 को हाईजैक करने में शामिल जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद की एक मार्च को पाकिस्तान के कराची में हत्या हो गई है। जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद दिसंबर 1999 में कंधार हाईजैक के पांच अपहरणकर्ताओं में से एक था। कराची में बाइक सवार बदमाशों ने गत एक मार्च को जहूर की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के वक्त जहूर कथित रूप से अपने घर में था। जहूर की हत्या पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) भी सन्न रह गई है।
जहूर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और वह एक कारोबारी के रूप में पाकिस्तान में छिपा हुआ था। जैश के इस आतंकवादी पर हमला करने वाले दो हमलावर बाइक से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में ये दोनों हमलावर दिखाई दिए हैं। इन दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि दोनों हमलावरों ने पहले इलाके की रेकी की और इसके बाद हमले को अंजाम दिया।

24 दिसंबर 1999 को हाईजैक हुआ भारतीय विमान
24 दिसंबर 1999 को एयर इंडिया के विमान आईसी-814 ने राजधानी काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद आतंकवादियों ने इसे हाईजैक कर लिया। आतंकवादी इस विमान को कंधार ले गए। अफगानिस्तान पर उस वक्त तालिबान का राज था। इन आतंकवादियों का मुख्य मकसद भारतीय जेल में बंद खूंखार आतंकवादियों को छुड़ाना था। विमान में सवार भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए तत्कालीन भारत सरकार को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगार, अहमद उमर सईद शेख को छोडऩा पड़ा। आतंकवादियों ने विमान के 176 यात्रियों को सात दिनों तक बंधक बनाए रखा था। बताया जाता है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकवादियों के साथ मिली हुई थी और उसने आतंकियों का सहयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालकुआं में ग्रामीण ने अवर अभियंता से की मारपीट
Next: वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण की जमानत याचिका खारिज

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.