Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मिट्टी की ढांग में दबकर तीन महिलाओं की मौत
  • रुद्रप्रयाग

मिट्टी की ढांग में दबकर तीन महिलाओं की मौत

RNS INDIA NEWS 03/03/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग।  घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई लुठियाग गांव की तीन महिलाओं की मिट्टी की ढांग में दबकर मौत हो गई। दो महिलाओं ने मौके से भागकर जान बचाई। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण व जिला आपदा मोचन बल (डीडीआरएफ) की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए। घटना के बाद लुठियाग गांव में मातम छाया हुआ है।

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के लुठियाग गांव की पांच महिलाएं गुरुवार को गांव के पास ही लगभग आधा किमी दूर टिहरी जिले की सीमा पर स्थित मिट्टी की एक ढांग में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी। तीन महिलाएं ढांग के अंदर से मिट्टी निकाल रही थीं, जबकि दो महिलाएं ढांग के बाहर खड़ी थीं। खोदाई के दौरान अचानक ऊपर से पहाड़ी दरक गई, जिससे तीन महिलाएं मलबे में दब गईं। बाहर खड़ी दो महिलाओं के ऊपर भी पहाड़ी से मिट्टी गिरी, लेकिन खतरे को भांप कर वह समय रहते भागकर जान बचाने में सफल रहीं। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मिट्टी हटाने में जुट गए।

इस बीच डीडीआरएफ व तहसील प्रशासन की टीम भी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची। इस घटना में लुठियाग गांव की 40 वर्षीय आशा देवी, 52 वर्षीय माला देवी और 48 वर्षीय सोना देवी की मौत हो गई। वहीं एसडीएम जखोली परमानंद ने बताया कि तीनों शव निकाल दिए हैं। घटना वाला क्षेत्र टिहरी जिले में पड़ता है। इसलिए संबंधित क्षेत्र से राजस्व टीम बुलाई गई। दोनों जगहों की टीमों की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जबरन यूजर चार्ज लेने पर व्यापारियों में गुस्सा
Next: टिहरी झील में उतराता मिला अज्ञात शव

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.