Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पाइप बेचने पर कार्रवाई
  • ऊधम सिंह नगर

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पाइप बेचने पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। शहर में लंबे समय से ब्रांडेड पाइप कंपनी के नाम पर नकली पाइप बेचने का मामला सामने आया है। एरिया मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने प्रीत विहार सहित कई स्थानों पर छापा मारा। जहां से कई पाइप भी बरामद किए। तो वहीं पुलिस ने एक गोदाम पर भी ताला लगा दिया। एरिया मैनेजर की तहरीर आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अपोलो पाइप कंपनी के एरिया मैनेजर आशीष कुमार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस एवं रंपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल जोशी के साथ पुलिस टीम ने पहाड़गंज स्थित एक दुकान से दस से पंद्रह पाइप बरामद किए। जिस पर ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने प्रीत विहार स्थित एक दुकान पर छापा मारा। तो वहां से एक आरोपी युवक फरार हो गया। वहीं एक गोदाम का ताला नहीं खोलने पर पुलिस ने गोदाम को सीज कर दिया। एरिया मैनेजर ने बताया कि पिछले दो माह से गदरपुर,किच्छा के अलावा रुद्रपुर के पाइप विक्रेता कंपनी के पाइक को महंगा देने की शिकायत कर रहे थे। साथ ही बताया कि इसी कंपनी की पाइक को दूसरा एजेंट सस्ते दामों पर बेच रहा है। जब इस संबंध में पड़ताल की तो पता चला कि बाजार में कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है और ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर नकली प्लास्टिक पाइपों को बाजार में उतारा जा रहा है। जिससे कंपनी के नाम को धूमिल करने और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। एरिया मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। साथ ही दो दुकानदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बंद गोदाम का ताला खुलवाकर पाइपों के होने की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा जांच में कॉपीराइट का मामला सामने आया तो मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवविवाहिता की मौत पर कैंडल मार्च निकाला
Next: 10.140 ग्राम डोडा सहित दो तस्कर धरे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.