Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नगर निगम और पुलिस लगाएगी गंगनहर में सावधानी बोर्ड
  • हरिद्वार

नगर निगम और पुलिस लगाएगी गंगनहर में सावधानी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुडकी। गंगनहर में बढ़ते हादसों को लेकर नगर निगम और पुलिस के सहयोग से सावधानी बोर्ड लगाने की तैयारी चल रही है। रुड़की सीओ का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम को पत्र भेजा गया है। नगर निगम और पुलिस की ओर से निरीक्षण कर सावधानी बोर्ड लगाने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। गंगनहर किनारे सेल्फी लेना और सीढ़ियों पर बैठना लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। नीला पुल और सोलानी पार्क भी सुसाइड प्वाइंट भी कहलाने लगा है। पूर्व में कई युवक और युवती वहां से कूदकर आत्महत्या कर चुकी है। नगर निगम पुल, सोलानी पार्क और नए पुल, गणेशपुल से भी कई लोग छलांग लगा चुके हैं। बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस ने अब इन जगहों पर सावधानी बोर्ड लगाने की ठानी है। हालांकि कुछ सालों पूर्व सावधानी बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन वह रखरखाव के कारण ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए थे। दो दिन पूर्व भी नागालैंड निवासी 11वीं कक्षा का छात्र नहाते वक्त गंगनहर में डूबकर लापता हो चुका है। रुड़की सीओ विवेक कुमार ने बताया कि नगर निगम को सावधानी बोर्ड लगाने के संबंध में पत्र भेजा है। नगर निगम के इंजीनियर व पुलिस भी गंगनहर के किनारों का निरीक्षण कर वहां सावधानी बोर्ड लगाने की तैयारी करने में जुट गया है। कुछ जगहों को चिन्हिृत कर वहां जल्द ही नगर निगम के सहयोग से सावधानी और सुरक्षा के संबंध में बोर्ड लगाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन में फंसे चारों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर पर पहुंचे
Next: समाचार पोर्टल के पत्रकार को रिहा करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.