Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • लकड़ी लेने जंगल गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बागेश्वर

लकड़ी लेने जंगल गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 27/02/2022
rns featured image new

बागेश्वर। डंगोली पुलिस चौकी के अंतर्गत लकड़ी लेने जंगल गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव जखेड़ा जाने वाली सड़क के कलमट के नीचे मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतका अपने मायके में रहती थी। उसके बच्चे नहीं हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नौगांव निवासी आनुली देवी (55) पुत्री दुलप सिंह शनिवार को लकड़ी लेने जंगल गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीण उसकी ढूंढखोज में जंगल गए। उन्होंने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर ग्रामीण महिला की खोज में जंगल गए। काफी खोजबीन के बाद जखेड़ा को जाने वाली सड़क के कलमठ के नीचे शव मिला। ग्रामीण महिला के शव को घर ले आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने कहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं सौंपी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जज्बे को सलाम: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री तापमान में गश्त कर रहे जवान
Next: जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण घायल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.