Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी हुई कार बरामद, दो गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी हुई कार बरामद, दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र से दो दिन पहले चोरी हुई कार बरामद की है। मामले में दो युवक पकड़े गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक अन्य कार को भी जब्त किया है। चोरी हुई कार पुलिस को आईडीपीएल गोल चक्कर के पास झाड़ियों से मिली है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी युवकों ने कबाड़ी के कार खरीदने से मना करने पर उसे झाड़ियों में छिपा दिया था।
मामले में गली नंबर नौ हनुमंतपुरम, गंगानगर, ऋषिकेश निवासी राहुल काला पुत्र धमेंद्र काला ने 17 फरवरी को घर के बाहर से कार चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। छानबीन के दौरान पुलिस को शुक्रवार देर रात उस समय सफलता मिली, जब कार में सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक कड़ी पूछताछ में उन्होंने गंगानगर से कार चोरी करने का जुर्म कबूला। बताया कि चोरी करने के बाद कार को भानियावाला क्षेत्र में एक कबाड़ी को बेचने गए, लेकिन उसने खरीदने से इनकार कर दिया। कार यहां गोलचक्कर के पास झाड़ियों में छिपा दी ताकि कार का सौदा होने पर उसे निकाल लें। पुलिस ने हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान ओमकार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सर्वहारानगर, काले की ढाल, ऋषिकेश और प्रशांत पुत्र रमेश कुमार निवासी जरोदा थाना बुरारी दिल्ली, हाल निवास आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में करायी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमएलटी अंतिम वर्ष के छात्रों को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
Next: तहसील में दाखिल खारिज के 30 मामले लंबित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.