Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेटे से प्रताड़ित बुजुर्ग का पसीजा दिल, आखिर मां तो मां है………..
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

बेटे से प्रताड़ित बुजुर्ग का पसीजा दिल, आखिर मां तो मां है………..

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
default featured image

नई दिल्ली। बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक बुजुर्ग महिला ने अदालत में मुकदमा दायर किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने दिसंबर 2021 में घर के ग्राउंड फ्लोर स्थित बुजुर्ग के हिस्से में बेटे और बहू के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। बेटा-बहू दूसरी मंजिल पर रहते हैं। अदालत के प्रतिबंध के बाद जगह की तंगी के कारण बेटे-बहू को खाना बनाने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। उनकी इस हालत को देख बुजुर्ग का दिल पसीज गया और उसने अदालत में आकर बहू को अपनी रसोई में खाना बनाने की इजाजत दे दी।
कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रितेश सिंह की अदालत में बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह सिर्फ अपनी रसोई में खाना बनाने की अनुमति बहू को दे रही। इसके अलावा उसके अन्य हिस्से में बेटे-बहू के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहे, यही वह चाहती है। अदालत ने भी बुजुर्ग के इस जज्बे को देखते हुए बेटे-बहू को आदेश दिया कि वह खाना बनाने के लिए रसोई में जा सकते हैं। इसके अलावा ऐसा कोई कदम नहीं उठाएं, जिससे सख्ती बरतनी पड़े। अदालत ने यह भी कहा कि इससे बुजुर्ग महिला को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
दरअसल, दो मंजिला मकान 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पति के नाम पर है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। पहले यह परिवार संयुक्त रूप से रहता था, इसलिए मकान में एक ही रसोई है। लेकिन बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने इन्हें अलग कर दिया। महिला ने अपने आप को ग्राउंड फ्लोर पर रखा और बेटे-बहू को दूसरी मंजिल पर रहने की अनुमति दी।

वाशिंग मशीन हटाने का निर्देश
इस मामले में अदालत ने बेटे-बहू से कहा है कि बुजुर्ग महिला ने बेशक अपनी रसोई में उन्हें खाना बनाने की अनुमति दे दी है। लेकिन वह जबरन वहां रखी गई अपनी वाशिंग मशीन को तत्काल हटा लें। अदालत ने कहा कि बाकी सभी शर्तें पूर्व के आदेश की तरह लागू रहेंगी। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर सख्ती बरती जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गहरी खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर की मौत
Next: कांग्रेस कार्यकर्ता रामीराम के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.