Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विदेशी महिला एक किलोग्राम से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार
  • बागेश्वर

विदेशी महिला एक किलोग्राम से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
rns featured image new

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों एवं प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त क्रम में अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में बीती 18 फरवरी, शुक्रवार को थाना कपकोट पुलिस एवं एस0ओ0जी0 टीम, महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग व सुरागरसी/पतारसी के दौरान खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला निवासी- फ्रांस, हाल निवासी – हरी सिंह का मकान कालीमठ कसार देवी जनपद अल्मोड़ा से पूछताछ व चैक किये जाने पर उक्त महिला के कब्जे से अवैध चरस बरामद की गई। कुल बरामद 1.040 किलोग्राम अवैध चरस के साथ संयुक्त टीम द्वारा मौके से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्ध थाना कपकोट में एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को आज 19 फरवरी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

संयुक्त टीम में ये रहे शामिल:-

1- महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट।

2- उपनिरीक्षक विवेक चंद्र थाना कपकोट।

3- उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला प्रभारी एस0ओ0जी0।

4- महिला आरक्षी शारदा गोस्वामी।

5- आरक्षी राजेंद्र प्रसाद।

6- आरक्षी राजेश भट्ट एस0ओ0जी0।

7- आरक्षी रमेश सिंह, एस0ओ0जी0।

8- आरक्षी संतोष सिंह एस0ओ0जी0।

9 – आरक्षी बसंत पंत एस0ओ0जी0।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 21 फरवरी से बारिश बर्फ़बारी के आसार
Next: मंगलौर में अजय हत्याकांड का इनामी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.