
काशीपुर। शादी समारोह में गई एक महिला के घर से चोरों ने 85 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मोहल्ला नईबस्ती, निकट अबूब्रक मस्जिद के पास रहने वाली नूरी पत्नी मारूफ बीती 15 फरवरी को अपनी ननद की शादी में बास्ता चांदपुर बिजनौर गई थी। उसका पति विदेश कंपनी में काम करता है। पड़ोसियों ने उसे कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी। नूरी ने घर आकर देखा तो चोर उसके घर के जीने का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। अलमारी में रखे 85 हजार रुपये, सोने के जेवरात, कीमती कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि गायब था। महिला ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

