Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनआईए ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अरविंद दिग्विजय नेगी को किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

एनआईए ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अरविंद दिग्विजय नेगी को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने का आरोप

शिमला। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है। अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी से प्रदेश पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अरविंद दिग्विजय नेगी हाल ही में एनआईए से हिमाचल लौटे थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अरविंद दिग्विजय नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में हाल में कमांडेंट नियुक्त किया था। हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) में टॉप इन्वेस्टिगेटर रह चुके हैं। नवंबर 2021 में उनके किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए थे।

समाचार एजेंसी आरएनएस के अनुसार नेगी से पहले एनआईए द्वारा 6 गिरफ्तारियां हो चुकी थी। नेगी के हिमाचल वापस लौटने के बाद एनआईए ने जांच तेज की थी। एनआईए के मुताबिक नेगी के ठिकानों पर छापेमारी में कई ऐसे दस्तावेज मिले, जो एनआईए की गोपनीय जानकारी से जुड़े हुए थे। एनआईए ये भी दावा कर रही है कि अनेक सूचनाएं ओवरग्राउंड वर्कर तक या फिर आतंकी संगठन तक नेगी के माध्यम से ही पहुंचती थी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में नेगी के एक कॉन्टैक्ट से भी एनआईए ने पूछताछ की थी। हाल ही में हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने नेगी को सुंदरनगर शराब प्रकरण में गठित की गई एसआईटी में भी शामिल किया था। एनआईए के प्रवक्ता ने शुक्रवार देर शाम नेगी की गिरफ्तारी को लेकर भी जानकारी समाचार एजेंसी से साझा की। प्रवक्ता ने ये भी कहा कि आईपीएस में नेगी का प्रमोशन 2011 में हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी ने आडवाणी होटल्स पर लगाया बड़ा दांव, 130 रुपये तक जा सकता है शेयर
Next: जसपुर में बंद घर से नकदी समेत लाखों की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.