Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे के करीब युजवेंद्र चहल, बस चाहिए दो विकेट
  • खेल

जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे के करीब युजवेंद्र चहल, बस चाहिए दो विकेट

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

नई दिल्ली। युजवेंद्र चहल का इंटरनेशनल करियर पिछले कुछ समय में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में वह अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन एक बार फिर वह अपनी पुरानी लय में नजर आने लगे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद चहल ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। चहल के पास दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। युजवेंद्र चहल के खाते में फिलहाल 65 टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में वह जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह के खाते में 66 विकेट हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अगर चहल दो विकेट ले लेते हैं, तो वह बुमराह को पीछे छोड़ देंगे।
चहल ने अभी तक भारत के लिए 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान 25.44 की औसत और 18.4 के स्ट्राइक रेट से 65 विकेट लिए हैं। वहीं बुमराह ने 55 टी20 मैचों में 19.54 की औसत और 17.9 के स्ट्राइक रेट से 66 विकेट लिए हैं। बुमराह को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। ओवरऑल अगर बात करें तो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है।  शाकिब के खाते में 117 टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कथित त्यागपत्र मामले से सियासी गलियारों में गरमाई राजनीति
Next: वेतन भुगतान की मांग को गरजे रोडवेज कर्मचारी

Related Post

default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.