Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, विवाहिता ने की खुदकुशी
  • नैनीताल

विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, विवाहिता ने की खुदकुशी

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
default featured image

नैनीताल/शक्तिफार्म। बीते सोमवार की देर शाम एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले में मृतका के पति ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के एक युवक मिथुन पुत्र प्रभाकर राय ने उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली थी और वह मृतका को ब्लैकमेल करता था। इस कारण ही उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में आरोपित युवक व उसके पिता पर अभियोग दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में पुलिस चौकी के पास शव रखकर प्रदर्शन करने के मामले में आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में आठ नामजदों तथा 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया था। चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपित पिता पुत्र के खिलाफ कार्रवाई के अलावा गांव के उत्तम हालदार, प्रताप हातदार, निताई शील, मिलन मंडल, सत्य गोपाल, सुनीता गोलदार, संगीता मंडल, बीना शील के साथ ही करीब 50 अज्ञात के विरुद्ध विवाहिता की आत्महत्या को राजनीतिक रूप देते हुए भीड़ एकत्र कर आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइड में केस दर्ज किया गया है। वीडियोग्राफी के जरिये प्रदर्शन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजदूरों से भरी पिकअप सिंध नदी में गिरी, चार की मौत
Next: हरिद्वार जिले में इस साल गेहूं का उत्पादन घटने की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.