Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार जिले में इस साल गेहूं का उत्पादन घटने की आशंका
  • हरिद्वार

हरिद्वार जिले में इस साल गेहूं का उत्पादन घटने की आशंका

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
default featured image

रुड़की। इस बार हरिद्वार जनपद में गेहूं की उपज पिछले साल से घटने की आशंका है। हालांकि सरसों, जौ व जई का उत्पादन इस साल बढ़ सकता है। इसकी पहली वजह गन्ने की कम पर्ची मिलने से खेत खाली न होने को माना जा रहा है। दूसरे जनवरी में हुई बेमौसमी बारिश ने भरी गेहूं की बुआई पर असर डाला है।
हरिद्वार जिले के किसान गन्ने के बाद दूसरे नंबर पर मुख्यत: गेहूं व धान की ही फल पैदा करते हैं। लेकिन इस साल यहां गेहूं की कुल पैदावार पिछली बार से कम होने की संभावना है। किसान जोगेंद्र सिंह, राजकुमार, बीरसिंह ने बताया कि ज्यादातर किसान मुंढा (पेड़ी) गन्ना काटने से खाली हुए खेत की तैयारी करके उसमें गेहूं की बुआई करते हैं। लेकिन इस साल किसानों को मिल से गन्ने की पर्चियां कम मिली हैं। लिहाजा किसान समय रहते गन्ने की कटाई कर खेतों को खाली ही नहीं कर पाए। किसान सुधीर चौधरी, राकेश कुमार, बचन सिंह का कहना है कि जनवरी महीने में किसानों ने गेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार किए थे। पर इसी दौरान बिना मौसम के भारी बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। पंद्रह से बीस दिन के बाद खेतों का पानी ता सूख गया, परंतु तब तक गेहूं की पछेती बुआई का समय भी निकल चुका था। इससे इस बार जिले में गेहूं की उपज का रकबा ही बीस फीसदी तक घट गया है।

इस साल बढ़ गया सरसों का क्षेत्रफल
जिले में जहां गेहूं का रकबा भले ही कम हो गया है, पर किसानों ने सरसों की बंपर बुआई की है। जौं व जेई की फसल का रकबा भी बढ़ा है। किसान मनीराम, सुरेश शर्मा, बिट्टू धीमान ने बताया कि लेट होने के कारण किसान जिन खेतों में गेहूं नहीं बो पाए, उनमें सरसों, जौं व जेई की फसल उगाई है। इससे इस बार सरसों, जौं व जेई की उपज ज्यादा होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, विवाहिता ने की खुदकुशी
Next: एनएसए अजीत डोभाल के आवास में अज्ञात व्यक्ति ने घुसने का किया प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.