Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने किया मतदान
  • हरिद्वार

स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने किया मतदान

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में कई प्रमुख शख्सियतों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। योगगुरू स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान कर सभी से वोट करने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि देश हित में सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। हिजाब प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में हिजाब चुनावी मुद्दा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। वही आचार्य बालकृष्ण ने भी राष्ट्रहित में आमजन से मतदान करने की अपील की। हरिद्वार विधानसभा सीट से प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय स्थित बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में बीजेपी कंफर्ट जोन में मजबूत सरकार बनाने जा रही है। मदन कौशिक ने प्रदेश के सभी लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने भी अपने बूथ पर मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा सशक्त लोकतंत्र है और संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए, अच्छी योजनाओं के लिए अच्छे व्यक्ति का चयन होना चाहिए। यह अधिकार भारत का संविधान भारत के नागरिकों देता है। उन्होंने कहा कि वे सन्यासी हैं। लेकिन सविधान सर्वोपरि है। संवैधानिक व्यवस्था को आदर देते हुए और अपने इसी धर्म को निभाने के लिए आज उन्होंने मतदान किया। हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने एसएमजेएन कालेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। आप की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठण्ड के बावजूद घरों से बाहर निकल लोगों ने किया उत्साह से वोट
Next: शादी से पहले मतदान करने पहुंचा दूल्हा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.