Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • 20 दिन बाद भी नहीं ली प्रशासन ने आपदा पीडि़त परिवार की सुध
  • पिथौरागढ़

20 दिन बाद भी नहीं ली प्रशासन ने आपदा पीडि़त परिवार की सुध

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। कनारीपाभैं में आपदा के 20 दिन बाद भी पीडि़त परिवार को मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन पर आपदा प्रभावितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा दो बार प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद निरीक्षण को भी कोई नहीं पहुंचा। गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 14 अगस्त को क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बहादुर सिंह के मकान में पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरे। इससे मकान को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही पहाड़ी से नियमित अंतराल में भूस्खलन हो रहा है। दो ओर बड़े बोल्डर गिरने की कगार पर हैं। खतरे को देखते हुए पीडि़त परिवार पड़ोसी मकान में शरण लिए हुए हैं। बताया कि इस संबंध में उन्होंने दो बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पीडि़त परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा। कहा कब तक पीडि़त परिवार दूसरों के यहां शरण लेने को मजबूर होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को मुआवजा देने और पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की रोकथाम के लिए ठोस प्रबंध करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में दीपक कसन्याल, आशीष शर्मा, दीपक लोहिया, अभिषेक कोहली, रोहित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूधमुंही बच्ची को छोड़ जेवर-कपड़े लेकर मायके गयी विवाहिता
Next: चाकू के संग युवक गिरफ्तार

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.