Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मैं हमेशा लालकुआं की जनता के मध्य रहूंगा: हरीश रावत
  • नैनीताल

मैं हमेशा लालकुआं की जनता के मध्य रहूंगा: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/02/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत का कहना है कि वह हमेशा लालकुआं की जनता के मध्य रहेंगे। सोशल मीडिया पर जारी बयान में रावत ने कहा कि भाजपा के मेरे दोस्त मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं और वीडियो वायरल कर भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
वीडियो में रावत ने कहा कि उनके 55 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह लोगों के बीच ना रहे हों। जिस दिन लोगों के दिलों में नहीं रहेंगे, उस दिन राजनीति से अलग हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास स्वाभाविक रूप से लालकुआं क्षेत्र में कुछ बताने के लिए नहीं है, इसलिए वह मेरे घर का पता पूछ रहे हैं। उसके वीडियो वायरल कर रहे हैं। हरीश रावत ने वीडियो में बताया कि वह बरेली रोड में तल्ली हल्द्वानी में एक्सिस बैंक के पास रह रहे हैं। उन्होंने एक नंबर लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र के लिए रखा है, जो 8057862635 है। इस नंबर पर लोग उनसे सीधे बात करने के साथ मैसेज भी कर सकते हैं। किसी कारण वश फोन नहीं उठ पाने पर कॉल बैक करने का आश्वासन दिया है। रावत ने लोगों से अपील की है कि विरोधियों के बहकावे में ना आएं। लालकुआं और उत्तराखंड के विकास के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रत्याशी देवयानी सिंह ने घरों में जाकर मांगे वोट
Next: रामगढ़ में लाइनमैन की करंट से मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.