Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोलानीपुरम में बेसुध मिले बुजुर्ग दंपति, पति की मौत
  • हरिद्वार

सोलानीपुरम में बेसुध मिले बुजुर्ग दंपति, पति की मौत

RNS INDIA NEWS 06/02/2022
rns featured image new

रुड़की। पुलिस को बुजुर्ग दंपति अपने ही आवास में बेसुध अवस्था में पड़े मिले। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम में डॉ. सुदेश कुमार (70) पत्नी सुमन (65) और पुत्र वैभव के साथ रहते थे। रविवार सुबह के वक्त वैभव मार्निंग वॉक के लिए गया था। पुलिस के अनुसार वैभव वॉक के बाद घर लौटा। लेकिन माता और पिता ने दरवाजा नहीं खोला। शोर शराबा होने पर क्षेत्रवासियों ने भी डोरबेल बजाकर उन्हें बाहर आने के लिए कहा। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक पुत्र और क्षेत्रवासी दरवाजा खटखटाते रहे। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस और क्षेत्रवासी कटर की मदद से दरवाजा खोलकर आवास के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने दंपति को बेसुध अवस्था में घर के अंदर पड़ा देखा। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी सुमन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोलानीपुरम स्थित अपने आवास में बुजुर्ग दंपति बेसुध अवस्था में मिले थे। चेकअप में पति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। पुत्र से भी पुलिस मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब की दुकान में तोड़फोड़ और चोरी में तीन पकड़े
Next: भाजपा प्रत्याशी देवयानी सिंह ने घरों में जाकर मांगे वोट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.