Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 पीठासीन अधिकारी रहे गैरहाजिर
  • ऊधम सिंह नगर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 पीठासीन अधिकारी रहे गैरहाजिर

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव के लिए गांधी हाल पंतनगर में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को मास्टर ट्रेनरों ने द्वितीय प्रशिक्षण दिया। सामान्य प्रेक्षक निरंजन कुमार ने मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखा और ईवीएम, बीयू, सीयू तथा वीवीपैट का कार्मिकों द्वारा लिए जा रहे प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण से 10 पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी प्रथम, 15 मतदान अधिकारी द्वितीय व चार मतदान अधिकारी तृतीय समेत कुल-31 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। सीडीओ आशीष भटगांई ने जिला विकास अधिकारी को लापरवाही अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बोले, प्रशिक्षण में सिखाई जा रहीं सभी बारीकियों को गहनता से समझें। किसी भी नियम की विवेचना या आख्या अपने विवेकानुसार कतई न करें, यदि किसी नियम या विषय पर कोई समस्या हो तो अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान करें। मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंका का निदान किया। यहां एडीएम प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नितेश डागर, जिला शिक्षा अधिकारी/मास्टर ट्रेनर ऐके सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हुआ हिमपात
Next: अश्लील विडियो वायरल की धमकी पर 25 हजार मांगे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.