
पिथौरागढ़। नगर में पुलिस और एसओजी अलग-अलग मामलों में 12 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सीओ सुमित पांडे के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने वड्डा स्थित एक बार में रखी नौ पेटी अवैध शराब पकड़ी। पुलिस ने आरोपी तड़ीगांव निवासी प्रकाश चंद को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा देवसिंह मैदान के समीप पुलिस ने जीवन बोहरा को तीन पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा है। टीम में वड्डा चौकी प्रभारी जसवीर सिंह, एसआई सोमेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी प्रकाश चंद्र पांडेय, कांस्टेल सुरेश सिंह, हेमंत पंत, कुंवरपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, मनमोहन भंडारी, संदीप चंद, मनीष, बृजेश नयाल, अशोक बुदियाल, भुवन पाण्डे शामिल रहे।

