Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्कूल प्रबंधक के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

स्कूल प्रबंधक के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
default featured image

रुद्रपुर। सितारगंज के नानकमत्ता में स्कूल चलाने वाले एक व्यक्ति के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। मौके पर तीन युवतियां व तीन पुरुष पकड़े गये हैं। पुलिस होटल संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है। नानकमत्ता में शिवम वाटिका में रात में एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सेल व नानकमत्ता पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। यहां तेल मिल डिबडिबा बिलासपुर निवासी 20 वर्षीय युवती, झारखंड निवासी हाल निवासी बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद की 24 वर्षीय युवती व नेपाल निवासी हाल निवासी दक्षिणी दिल्ली 25 वर्षीय विवाहिता के साथ धर्मेंद्र बम निवासी नौगवा ठग्गू, शिव कॉलोनी वार्ड 18 खटीमा, भगवान सिंह धारियाल निवासी ग्राम कानड़ी झूलाघाट पिथौरागढ़, हरीश प्रसाद निवासी जामीरपानी झूलाघाट पिथौरागढ़, अखिलेश मिश्रा निवासी नानकमत्ता पकड़े गये।
यहां कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। होटल का रिकार्ड पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग 27 दिसंबर से इसी होटल में रह रहे थे। होटल संचालक नानकमत्ता में एक विद्यालय का प्रबंधक है। आरोप है कि होटल भी उसी का है। यहां से सेक्स रैकेट संचालित करा रहा था। टीम में सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, एसओ केसी आर्या, एसआई मंजू पवार, प्रकाश आर्या, सुरेंद्र सिंह, विद्या रानी शामिल रहे। एसओ केसी आर्या ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाएं व चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। विवेचना एंटी ह्यूमन सेल की इंस्पेक्टर बसंती आर्या कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार एसयूवी ने सडक़ किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत
Next: राशिफल 31 जनवरी

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आईएनसी अप्रूवल की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.