Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तेरह लाख रुपये की स्मैक समेत आरोपी पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

तेरह लाख रुपये की स्मैक समेत आरोपी पकड़ा

RNS INDIA NEWS 24/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने ग्राम भंगा रोड पर 103 ग्राम स्मैक लेकर आ रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की सुरागरशी पर पुलिस स्थानीय नशे के धंधेबाजों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सोमवार को पुलभट्टा थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आगामी विस चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड बॉर्डर पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को ग्राम भंगा रोड पर पुलभट्टा थाना इंचार्ज राजेश पांडे की अगुवाई में पुलिस वाहन चेंकिग कर रही थी। इसी दौरान भंगा रोड पर निर्माणाधीन कंपनी के निकट एक बाइक सवार भंगा की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख कर बाइक सवार ने वापस मुड़ कर भागने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर गिर गया। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक सवार के पास से 103 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मो. दानिश पुत्र अंसार अली खान निवासी खानपुरा वार्ड 30 मीरगंज बरेली बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मीरगंज बरेली से स्मैक लाकर किच्छा में थोक में बेचता है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरपोर्ट अधिकारी बताकर उड़ाए 78000 रुपये
Next: दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.