Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला को पीटकर मासूमों के अपहरण का प्रयास
  • हरिद्वार

महिला को पीटकर मासूमों के अपहरण का प्रयास

RNS INDIA NEWS 10/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  घर में घुसकर नन्दोई ने महिला से मारपीट कर दो मासूमों के अपहरण का प्रयास किया। लोगों ने घेर घोटकर मासूमों को छुड़ा लिया लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने नन्दोई समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर ननद का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चला आ रहा है। सात जनवरी 2022 को ननद आसमी परिवार के साथ महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग के लिए गई थी। कुछ समय बाद परिवार की गैरमौजूदगी में नन्दोई राशिद अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस आया। पुत्र असद (5) और पुत्री आयशा (8) को जबरन उठाकर ले गया। विरोध पर नन्दोई ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर क्षेत्रवासी इकट्ठा हो गए। उन्होंने आयशा को तो छुड़ा लिया लेकिन असद को लेकर नन्दोई वहां से फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और आसपास के लोगों ने पीछा किया तो असद को मच्छी मोहल्ला में छोड़कर नन्दोई महिला हेल्प लाइन पहुंच गया जबकि उसके दोनों साथी फरार हो गए। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि राशिद निवासी एकड़ खुर्द पथरी और राशिद के दो दोस्तों के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली लाइन पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
Next: भाजपा के 13 पार्षदों का पार्टी से इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.