Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अबकी बार 60 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: टम्टा
  • टिहरी

अबकी बार 60 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: टम्टा

RNS INDIA NEWS 06/01/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के लंबगांव पहुंचे पर क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। लंबगांव में आयोजित जनसभा में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार भाजपा साठ से अधिक सीट पर विजय हासिल कर बड़ी बहुमत वाली सरकार बनायेगी। कहा सरकार विकास को लेकर आगे बढ़ रही है। लंबगांव में विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुये सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने किसानों से लेकर आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है। कहा उत्तराखंड में भाजपा पुन: सरकार बनायेगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी के हित में कार्य करना होगा। कहा अपनी दावेदारी जताना हर कार्यकर्ता को अधिकार है, लेकिन पार्टी सिंबल जिस व्यक्ति को मिलेगा उसके लिए सभी लोगों को एकजुटता के साथ काम करना होगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से केन्द्रीय मद से विकास के लिए अरबों रुपए मिल रहा है। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश ने विश्व में भी अपनी छाप छोड़ी है, कई केन्द्रीय योजनाओं को धरातल पर उतरने के बाद आज लोगों को फायदा मिल रहा है। कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार आयेगी,कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास को लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया। उन्होंने सभी लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव हेतु बूथ स्तर पर कार्य करने को कहा। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पूर्व राज्य मंत्री रोशन लाल सेमवाल, कृपाल सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली, रोशन रागड़, राजपाल राणा, संजय पैन्यूली, हर्षमणी सेमवाल, मनोज रमोला, गोविंद सिंह रावत, चन्दन बगियाल, ममता पंवार,भान सिंह नेगी, आदि लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रवक्ता-एलटी शिक्षक भर्ती की नई विज्ञप्ति जारी करे सरकार
Next: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस और पंजाब सरकार का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.