Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • नशे में धुत थाना प्रभारी और एएसआई ने बाजार में किया हंगामा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • मध्य प्रदेश

नशे में धुत थाना प्रभारी और एएसआई ने बाजार में किया हंगामा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

RNS INDIA NEWS 02/01/2022
rns featured image new

झाबुआ (आरएनएस)। झाबुआ में पुलिसकर्मियों ने नशे में जमकर हंगामा किया। शनिवार शाम 7 बजे के आसपास थाना प्रभारी अनिल बामनिया और एएसआई अजीत सिंह ने खूब हंगामा किया। दोनों नशे में थे और बाजार में लोगों को बेवजह पीट रहे थे। उन्होंने पहले तो लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे गुस्से में आए लोगों ने भी टीआई की पिटाई कर दी। बाद में दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामला जिले के रायपुरिया का है। बामनिया ने कुछ बाइकसवारों को बेवजह थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने गुस्से में टीआई के साथ ही एएसआई को भी पिटा। पुलिस वाले किसी तरह टीआई को लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी लोग आ गए। उनका आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने शराब पी रखी है और नशे में लोगों पर अपना रौब झाड़ रहे हैं। लोगों ने थाना घेर रखा था। भीड़ नारेबाजी करने लगी और स्क्क को बुलाने की मांग पर अड़ गई। एएसपी एएस वास्कले और पेटलावद एसडीओपी सोनू डाबर रात को ही थाने पहुंचे। लोगों ने उन्हें बताया कि टीआई कुछ पुलिस वालों के साथ बाजार में थे। बस स्टैंड और फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाने वालों से मारपीट करने लगे। सामान बिखर गया। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बामनिया और अजीतसिंह को सस्पेंड कर दिया।

वहीं झाबुआ जैसा ही मामला छतरपुर में भी सामने आया। पुलिस आरक्षक गणेश अहिरवार ने छत्रसाल चौराहे पर शराबखोरी के बाद खूब हंगामा किया। उसने दुकानदारों से अभद्रता की। शराब के नशे में आरक्षक ने सडक़ किनारे ठेले और दुकान लगाने वालों को हडक़ाया। कई लोग तो ठेला छोडक़र भाग खड़े हुए। शराबी आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है, जिसका नाम गणेश अहिरवार है। पूर्व में भी वह शराब और नशे की हालत में सस्पेंड हो चुका है। मंदिर के पुजारी उमेश ने बताया कि मंदिर की पूजा करने जा रहा था तभी उसने टोका और गाली-गलौज करने लगा और गर्दन पकड़ ली। नशे में उसने आसपास के दुकानदारों को भी परेशान किया और अंडे के ठेले  के नीचे लेट गया जिसे तमाशबीन लोग देखते रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया टैब कहीं जाकर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की बढ़ी बेरोजगारी: बंसल
Next: दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल में बेकाबू कोरोना से देश का हुआ बुरा हाल, आज नए केस पहुंचे 27 हजार पार

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.