Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नए साल पर क्या हुआ महंगा- क्या हुआ सस्ता ? जानें
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

नए साल पर क्या हुआ महंगा- क्या हुआ सस्ता ? जानें

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत हो गई है। 1 जनवरी 2022 से ही सभी की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। दरअसल, आज से जूते-चप्पल और एटीएम से पैसे निकालने समेत कई चीजें महंगी हो रही हैं। तो वहीं आज एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है।

एटीएम से कैश निकालना पड़ेगा महंगा:
बैंक ग्राहक एटीएम से कैश ट्रांजेक्शन के लिए पहले जितना भुगतान कर रहे थे, अब आज से उससे अधिक भुगतान करना होगा। 1 जनवरी 2022 से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ज्यादा भुगतान करना होगा। जून में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी। एक्सिस बैंक ने कहा, “के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में 01-01-22 से मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेनदेन शुल्क ₹21 + GST होगा।

आज से जूते हुए महंगे:
जीएसटी काउंसिल की बैठक में कल निर्णय लिया गया कि 1 जनवरी, 2022 से सभी फुटवियर पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, चाहे इन जूते-चप्पलों की कीमत कुछ भी क्यों न हो। यानी जूता चाहे 100 रुपये का हो या फिर 1000 रुपये का सभी पर 12 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के नए चार्ज:
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने घोषणा की है कि उसने 1 जनवरी, 2022 से ब्रांच में नकद निकासी और जमा पर शुल्क संशोधित किया है। नए नियम के मुताबिक, 1 जनवरी, 2022 के बाद अगर कोई इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाताधारक निर्धारित फ्री लिमिट पार होने के बाद पैसे जमा या निकालता है तो उसे अधिक चार्ज चुकाना पड़ेगा। बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक का एक डिवीज़न है, जिसका स्वामित्व डाक विभाग के पास है।

सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर:
नए साल पर गैस कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। यह कटौती 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। आईओसील के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं। बता दें, 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2101 रुपये देने होते थे। जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये तो वही मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब आज से 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next: लापता किशोरी 48 घंटे बाद बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.