Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए नहीं बदलेगी इनकम लिमिट?
  • राष्ट्रीय

ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए नहीं बदलेगी इनकम लिमिट?

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

कमेटी अपनी 90 पन्नों की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी

नई दिल्ली (आरएनएस)। शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस)को 10 फीसदी आरक्षण के मानकों की समीक्षा के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। 90 पन्नों की अपनी इस रिपोर्ट को कमेटी इसी हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी। इस कमेटी का गठन सरकार ने 30 नवंबर को किया था। इस कमेटी में पूर्व वित्त सचिव अजय भूषण पांडे, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के सदस्य प्रोफेसर वीके मल्होत्रा और मुख्य आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल शामिल थे।
इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक कमेटी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित आठ लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा के मानदंड में किसी तरह के बदलाव की सिफारिश नहीं की है। कमेटी ने पाया है कि जिन 91 फीसदी छात्रों ने हृश्वश्वञ्ज 2020 में ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ लिया उनके परिवार की सालाना आय 5 लाख से कम थी। कमेटी ने सरकार द्वारा निर्धारित आठ लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा को लेकर गहन अध्ययन किया है और इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार ने यह मानदंड क्यों तय किये हैं।
इस कमेटी ने इस कोटे को लेकर बनाई गई मेजर जनरल एसआर सिन्हो कमिशन की रिपोर्ट का भी अध्ययन किया है। कमेटी अब जल्द ही अपनी रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को देगी। इस कमेटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उस वक्त किया गया था जब अदालत सरकार द्वारा नीट दाखिले में दिये गये 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस कोटा के खिलाफ डाली गई एक याचिका पर सुवनाई कर रही थी। आरक्षण का लाभ लेने के लिए ओबीसी के लिए 8 लाख सलाना आय तय की गई है। यहीं सीमा सामान्य श्रेणी के लिए भी तय है। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सवाल उठाया था और मंत्रालय से पूछा था कि यह आय सीमा कैसे तय की गई? इसके बाद सरकार ने अदालत से कहा था कि वो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित आठ लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा के मानदंड पर फिर से विचार करना चाहती है। जिसके बाद यह कमेटी बनाई गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना व ओमिक्रोन ने फिर पकड़ी रफ़्तार
Next: पर्यटकों से गुलजार हुआ चोपता, देवरियाताल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.